फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   See chaos expressed outrage

अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

Sat, 17 Jan 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 17 Jan 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
See chaos expressed outrage
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुई-दवा, वैक्सीन के साथ ही रिकार्डों के रखरखाव पर नराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


एनआरएचएम के डा. वेदप्रकाश और डा. शमशुल अमीन अंसारी ने बताया कि महिला चिकित्सालय में विटामिन-ए सहित कई दवाओं का अभाव है। जबकि सारी दवाएं स्वास्थ्य विभाग के गोदामों में पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


कहा कि भर्ती मरीजों के बेड पर चादर साफ नहीं हैं। जनपद में कार्यरत आशाओं का पेमेंट अपडेट नहीं है। इसके अलावा शिकायत पेटिका नहीं है। इसी प्रकार अस्पताल का कचरा नष्ट करने के लिए बाहर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रसव के लिए एंबुलेंस से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं का अस्पताल में कोई रिकार्ड नहीं है। साथ ही अस्पताल से घर और बाहर भेजे जाने की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।


बताया कि तीन दिन पहले सीएमओ को सूचना देने के बावजूद वांछित रिकार्ड अपडेट नहीं मिले। इस पर सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई है।

इसके बाद टीम ने बालरोग विशेषज्ञ डा. राशिद से कई उपकरणों के बारे में पूछताछ की गई। एक दो उपकरणों को छोड़कर किसी भी उपकरण के बारे में उत्तर नहीं दिया।

इस पर चिकित्सक को उपकरणों के बारे में जानकारी रखने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने वैक्सीन के बारे बताया कि एक बार खोली गई इंजेक्शन का दिनांक और समय रजिस्टर पर अंकित होना चाहिए, जो नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमएस डा. विमला सिंह, डा. राशिद इमामुद्दीन, अतुल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed