फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary accused of taking bribe, took Rs 3.34 lakh for 11 works

Ballia News: सचिव पर घूस लेने का आरोप, 11 काम के लिए 3.34 लाख लिए

Thu, 19 Mar 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of taking bribe, took Rs 3.34 lakh for 11 works
लालगंज। ब्लॉक मुरली छपरा की ग्रामपंचायत मुरार पट्टी के ग्राम प्रधान मुन्ना राम ने अपने ही गांव के सचिव संजय चौरसिया पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के साथ ही 11 काम के लिए 3.34 लाख के अनियमित भुगतान का आरोप फर्म के नाम पर करने की सूची भी सौंपी है।
विज्ञापन

सचिव पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग की। साथ ही कहा कि दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत से हटाया जाए।
विज्ञापन

मुरार पट्टी के ग्राम प्रधान मुन्ना राम ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सचिव संजय चौरसिया पर कराए गए कार्य में लागत का 10 प्रतिशत घूस मांगने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र के साथ एक सूची सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 11 विभिन्न कार्यों का कमीशन रसड़ा जो मुरली छपरा से 70 किलोमीटर दूर है, अपने किसी चहेते फर्म स्वाती इंटरप्राइजेज रसड़ा के खाते में लेने का आरोप लगाय है।
इसमें बीएसटी बंधे पर चबूतरे के नाम पर 52000, स्टेशनरी के नाम पर 37000, हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 31500, किसुन राम के घर से श्रीभगवान के घर तक पेबर्स ब्लॉक के नाम पर 52810 रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी के समान खरीद के नाम पर 6400, सीएससी संचालन के लिए 6400, प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स के नाम पर 103833 रुपये स्वाति इंटरप्राइजेज के खाते में लेने का आरोप लगाया गया है।

साथ ही कहा गया है कि आवास के नाम पर भी वसूली की जा रही है। जो दिव्यांग हैं उन्हें भी आवास नहीं दिया जा रहा है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर 500 रुपये वसूली का आरोप लगाया है। प्रधान ने मांग की कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए, साथ ही संजय चौरसिया को ग्राम पंचायत मुरार पट्टी से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed