फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretaries themselves do not feed the data then action should be taken

पंचायत सचिव स्वयं करें डाटा फीडिंग: जिलाधिकारी

Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Secretaries themselves do not feed the data then action should be taken
बलिया। पंचायतीराज विभाग में डाटा फीडिंग में धनउगाही की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सचिवों को चेतावनी दी है। कहा कि सचिव बाहर किसी अन्य स्थान पर डाटा फीड न कराएं बल्कि यह कार्य खुद करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों के अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के अभिलेख विवरण की फीडिंग स्वयं करें। विभाग से संचालित किसी भी योजना में डाटा फीडिंग में कोई धनराशि नहीं ली जाती है, लिहाजा भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे साफ्टवेयर पर किसी फीडिंग के नाम पर धनउगाही का कोई प्रकरण संज्ञान में आए तो तत्काल सीडीओ को अवगत कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को यह शिकायत मिली है कि पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित प्लान, एक्शन साफ्ट, प्रिया साफ्ट आदि कार्य की निर्धारित पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के अभिलेख विवरण की फीडिंग बाहर से कराया जा रहा है। इसमें मनमाने ढंग से भुगतान की भी शिकायत मिली है। जबकि पंचायत सचिव ही उस ग्राम पंचायत के अभिलेखों के संरक्षक हैं। ऐसे में रखरखाव व फीडिंग की जिम्मेदारी भी स्वयं उन्हीं की है। इसीलिए सभी पंचायत सचिवों को यूजर आईडी व पासवर्ड देने के साथ फीडिंग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। लेकिन पंचायत सचिवों द्वारा स्वयं फीडिंग न करके बाहर से कराने और मनमाने ढ़ंग से भुगतान की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों को स्वयं डाटा फीडिंग करने का आदेश जारी किया है। कहा है कि भविष्य में ऐसी शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने डीपीआरओ व सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed