{"_id":"68ab49fa4f71dc876a0cbc75","slug":"seats-in-trains-coming-from-delhi-mumbai-and-punjab-are-full-on-deepawali-chhath-ballia-news-c-190-1-ana1001-146630-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दीपावली-छठ पर दिल्ली, मुंबई और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दीपावली-छठ पर दिल्ली, मुंबई और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल
विज्ञापन
बलिया। दीपावली 20 अक्तूबर को है और छठ पर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। अभी दो महीने का समय बाकी है, लेकिन ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। विंडो खुलते ही अधिकतर ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। रेलवे की ओर से 60 दिन पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए विंडो खोला जाता है।
रविवार को टिकट काउंटर पर अधिकतर लोग दीपावली, छठ पर घर आने के लिए महानगरों से आने वाली ट्रेनों की बुकिंग को पहुंचे थे। बुकिंग काउंटर खुलने पर दिल्ली, मुंबई, पंजाब से बलिया, छपरा, गाजीपुर जिलों और बिहार तक जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल रहीं। मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस व कामायनी एक्सप्रेस में स्लीपर से लगायत फर्स्ट एसी तक नो रूम दिखाने लगा। कामायनी में दीपावली बाद स्लीपर में 134 व सेकेंड स्लीपर में 22 अक्तूबर को 12 वेटिंग व दादर-बलिया में 20 अक्तूबर के बाद 168 से ऊपर वेटिंग दिख रहा। करीब 13 लोगों ने कन्फर्म की आस में वेटिंग टिकट कराया। वहीं, दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 18 अक्तूबर को 297 वेटिंग, 20 अक्तूबर को 60, 21 को 176 वेटिंग है। स्वतंत्रता सेनानी व भृगु एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में छठ तक नो रूम दिखा रहा है। पंजाब, राजस्थान, दक्षिण भारत से आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी और फर्स्ट एसी तक बुकिंग फुल हो गई। जबकि स्लीपर क्लास में बड़ी संख्या में वेटिंग देखने को मिल रही है। त्योहारों के समय दिल्ली, मुंबई व पंजाब से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस बार दीपावली 20 अक्तूबर व छठ 28 अक्तूबर को है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। यात्री परेशान न हों, स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
स्पेशल ट्रेनों का भरोसा
दशहरा से प्रवासी लोगों का आना शुरू हो जाता है। दीपावली, छठ पर हर कोई घर आकर परिवार के साथ पूजा करना चाहता है। ट्रेनों में सीट न होने के कारण अब लोग स्पेशल ट्रेनों के संचालन की आस कर रहे हैं। फेफना निवासी मनोज प्रसाद ने कहा कि भाई के परिवार को कोसी भरने के लिए छठ पर गांव आना है। विंडो खुलते ही दो दिन में ही टिकट फुल हो गया। अब स्पेशल ट्रेन की आस है। हर साल दीपावली और छठ पूजा पर छुट्टियों में घर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाते हैं। दिल्ली मुंबई व पंजाब से बलिया, मऊ व गाजीपुर जिलों के साथ ही बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और कटिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में या तो बुकिंग क्लोज की स्थिति है या लंबी वेटिंग है।