फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   seat full in train

31 दिसंबर तक बलिया-छपरा से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल

Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
seat full in train
बलिया/बैरिया। दीपावली और छठ पूजा के चलते छपरा-बलिया मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में 31 दिसंबर तक आरक्षण फुल है। आलम यह है कि सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 से अधिक चल रहा है। ऐसे में त्योहारों में अपने घर आने वाले प्रवासियों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए बलिया और सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन लग रही है लेकिन खिड़की तक पहुंचते-पहुंचते लोगों को निराशा हाथ लग रही है। पता चल रहा है कि 31 दिसंबर तक आरक्षण फुल हो चुका है। इस बाबत यात्रियों ने बताया कि कई ट्रेनें कोरोना से बंद होने और सामान्य कोच में भी सीट आरक्षित करना मुश्किल भरा काम हो गया है। जबकि सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी महंगा हो गया है। वहीं, असुविधा और जोखिम अधिक होने के कारण लोग बसों और टैक्सियों से आने जाने में परहेज कर रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे बोर्ड के सीईओ विनोद कुमार यादव, डीआरएम वाराणसी और समस्त जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए और ट्रेन चलाने और टिकट की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बलिया रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरक्षित और सामान्य कोच में बिना आरक्षित टिकट के वर्तमान में यात्रा नहीं की जा सकती है। इसलिए यह समस्या उत्पन्न हुई है। उम्मीद है कि शायद सरकार कुछ विशेष ट्रेन संचालित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed