{"_id":"687949630c59c8e7c00ea89a","slug":"search-for-land-for-community-toilets-in-62-gram-panchayats-ballia-news-c-190-1-bal1002-144263-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 62 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 62 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि की तलाश
विज्ञापन
बलिया। जिले के 940 ग्राम पंचायतों में अभी 62 ऐसे गांव हैं, जहां अभी सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि अब तक उपलब्ध नहीं है। प्रशासनिक अमला भूमि की तलाश में जुट गया है।
चूंकि वर्तमान समय में सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। इसके लिए गांव-गांव एप डाउनलोड कराकर सर्वे जारी है। ऐसे में 62 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण न होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। इसके लिए डीएम एमपी सिंह काफी गंभीर है।
उन्होंने संबंधित तहसील के एसडीएम, ग्राम सचिव व लेखपाल को सख्त निर्देश जारी किया है। जिन 62 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय नहीं बना उनमें विकास खंड हनुमानगंज 14 ग्राम पंचायत, दुबहड़ 19, सोहांव 8, गड़वार में 5, पंदह एक, बांसडीह 3, नगरा 2, चिलकहर एक, बेलहरी 4, बेरुआरबारी व मुरली छपरा में एक एवं रसड़ा में दो ग्राम पंचायतें शामिल है।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं है। डीएम के निर्देश के बाद भूमि की तलाश में एसडीएम व लेखपाल जुट गए हैं। एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण में 1.50 से 2 लाख तक की धनराशि खर्च की जाती है।
डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, उन ग्राम पंचायतों में भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर समूह के माध्यम से उनका संचालन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम के एडीओ पंचायतों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।