फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM lists public's home grant

जनचौपाल में एसडीएम ने सार्वजनिक की गृह अनुदान के लाभार्थियों की सूची

Sun, 28 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
SDM lists public's home grant
दूबेछपरा स्थित पीएन इंटर कालेज आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
दयाछपरा। क्षेत्र के पीएन इंटर कालेज दुबेछपरा के प्रांगण में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व कटान से बेघर हुए लोगों की सूची को सार्वजनिक किया गया। उपजिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम अगर छूट गया है तो लेखपाल से मिलकर अपना नाम दर्ज करा दें। साथ ही कोई अपात्र है तो उसका भी नाम बता दें ताकि अपात्रों को इसका लाभ न मिल सके।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर गंगा के मुहाने पर स्थित गांवों व राष्ट्रीय राजमार्ग को बचाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि बाढ़ से बेघर हुए लोग आवास के लिए दलाल के चक्कर में न आएं। इस दौरान चौपाल को सम्बोधित करते हुते कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने गृह अनुदान से वंचित लोगों को प्राथमिकता के तौर पर अनुदान दिलाने की गुजारिश की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज यादव, लेखपाल त्रिलोकी सिंह, पंकज तिवारी, विनोद उपाध्याय, राजकिशोर प्रसाद, सुनील उपाध्याय आदि रहे। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रगट किया।
विज्ञापन

गलत होने पर विपक्ष की भूमिका अदा करनी पड़ती है
दयाछपरा। इंटर कॉलेज दुबेछपरा में आयोजित जन चौपाल में विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब सत्ता पक्ष में रहते हुए भी विपक्ष की भूमिका अदा करनी पड़ती है। अभी दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर निवासी विजय प्रताप सिंह का 18 एकड़ व भगवानपुर निवासी रामबाबू यादव का 10 बीघा खेत सत्ता पक्ष के ही लोग फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिए हैं। अब गलत तो गलत है। इसके खिलाफ आवाज तो उठानी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed