फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM demolished the construction work of the poor, the MLA became red with anger

एसडीएम ने गरीब का निर्माण गिराया, विधायक ने जताई नाराजगी

Sat, 22 May 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
SDM demolished the construction work of the poor, the MLA became red with anger
बैरिया। रानीगंज भागड़ नाला पुल के पश्चिम तरफ एक मकान में शराब की दुकान चलती है। उसी के पीछे वर्मा का निर्माण कार्य चल रहा था। इसे एसडीएम बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने शनिवार को गिरवा दिया। पीड़ित पक्ष विधायक के घर पहुंचा और फरियाद सुनाई। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर उपजिलाधिकारी द्वारा गरीब का घर ध्वस्त कराने और उसके आगे उसी तरह का अतिक्रमण कर बनाया गया एक दबंग के निर्माण कार्य को छोड़ देने पर आपत्ति जताई है। विधायक ने कहा कि उपजिलाधिकारी को रविवार की शाम तक या तो दबंग का भी निर्माण ध्वस्त कराना पड़ेगा या गरीब का ध्वस्त कराया गया निर्माण कार्य खड़ा होकर बनवाना पड़ेगा। विधायक ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बैरिया का एसडीएम संवेदनहीन है लेकिन एसडीएम को मनमानी नहीं करने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed