{"_id":"5e594cbe8ebc3ec7531bc7c5","slug":"sdm-caught-six-students-cheating-restitution-ballia-news-vns513355754","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छह छात्रों को नकल करते पकड़ा, किया रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छह छात्रों को नकल करते पकड़ा, किया रस्टीकेट
विज्ञापन

बेल्थरारोड। शासन- प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल का खेल चल रहा है। नकल विहीन परीक्षा के सारे दावे तार-तार हो रहे हैं। कहीं पेपर आउट तो कहीं मुन्ना भाई पूरे दमखम से परीक्षा रूपी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। इस बीच प्रशासनिक अमला नकल की रोकथाम के लिए पूरी शिद्दत से जुट गया है। शुक्रवार को हाई स्कूल संस्कृत प्रथम पाली की परीक्षा में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान हरदेव इंटर कॉलेज नवादा बरवांरत्ती पट्टी में चार छात्रों को नकल करते पकड़ लिया, जिसे रस्टीकेट कर दिया। इसी प्रकार तहसीलदार जीतेंद्र सिंह ने रूपा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा में कमरा नंबर एक में दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन प्रयोग करते पकड़ कर परीक्षा से निष्कासित कर दिया।
-------------------------
फर्जी कागजात बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा देना पड़ा महंगा
बांसडीह। फ़र्जी परीक्षार्थी धर्मेंद्र कुमार साहनी निवासी भरसौता थाना हल्दी जो अंकुर पब्लिक इंटर कालेज बांसडीह में जितेंद्र कुमार अनुक्रमांक 2217980 के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर हिरासत में दे दिया।
----------------------------
छात्रा को परीक्षा से किया वंचित
दयाछपरा। पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में शुक्रवार की सुबह हाई स्कूल संस्कृत की परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक गिरिजेश दत्त शुक्ला ने एक छात्रा को नकल के आरोप में परीक्षा से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
-----------------------------