फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM and Tehsildar surrounded the drainage

जलनिकासी को एसडीएम और तहसीलदार को घेरा

Tue, 06 Sep 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar surrounded the drainage
रसड़ा तहसील प्रांगण में पिपरा पट्टी बहोरापुर के आक्रोशित महिलाओं को समझाते उपजिलाधिकारी सर्वे? - फोटो : BALLIA
रसड़ा। तहसील प्रांगण में नगरा थाना के पिपरा पट्टी बहोरापुर अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों ने जलनिकासी न होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की गाडि़यों को एक घंटे तक घेरे रखा। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव के ग्रामप्रधान जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में महिलाएं तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती हुई तहसील प्रांगण पहुंचीं। महिलाएं अनुसूचित बस्ती में बरसात और नाबदान का पानी रोकने से घर में ही जलजमाव से परेशान थीं। मामले को लेकर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की गाडि़यों को घेर लिया। महिलाओं के उग्र तेवर देखकर सिटी इंचार्ज अजय यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने सबको जेल भेजने का आदेश पुलिस को दिया। आक्रोशित महिलाएं जेल जाने को भी तैयार हो गईं। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख उप जिलाधिकारी ने पत्रक लेकर तत्काल समाधान करवाने का आदेश दिया। इस मौके पर सरोज, दुर्गावती, रूबी, रिंकू देवी, शांती, विमला, अंकिता, सविता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed