फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Screening of seven and a half million people in five days

पिछले पांच दिनों में साढ़े सात लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Wed, 15 Apr 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Screening of seven and a half million people in five days
बलिया। एक्टिव सर्विलांस सेल की ओर से चिन्हित 250 गांवों की करीब साढ़े सात लाख जनसंख्या की स्क्रीनिंग कर ली गयी है। इसके लिए मेडिकल की 46 टीमों ने फील्ड में काम किया और महज पांच दिनों में इन गांवों में घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ली। एक-एक चिकित्सक के नेतृत्व में निकली टीम सबसे पहले चिन्हित 250 गांवों में घर-घर गयी। सभी सदस्यों का डाटा कलेक्ट किया और हर व्यक्ति के लक्षण के बावत जानकारी ली। संदिग्ध लक्षण मिलने पर टीम ने एक्टिव सर्विलांस सेल को रिपोर्ट किया। वहां से आवश्यकतानुसार सैम्पल लेने के लिए भेजा गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि कंट्रोल रूम को मिली जानकारी या मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर फील्ड में जाकर सैम्पल लेने के लिए पांच एम्बुलेंस लगी हैं। उन्होंने बताया कि रोजा 25 से 30 सैम्पल लिए जा रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि कोई भी संदिग्ध जांच से वंचित नहीं रह जाए।
विज्ञापन

अगले तीन दिन में चार प्रमुख नगरों के ढाई लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि अगले तीन दिनों में यह टीम नगरीय इलाकों की करीब ढाई लाख लोगों को कवर कर लेगी। फिलहाल नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा के अलावा नगर पंचायत सिकन्दरपुर व बेल्थरारोड में मेडिकल की सभी 46 टीम मिलकर तीन दिन में घर-घर भ्रमण कर स्क्रीनिंग करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इस प्रकार अगले तीन दिनों में जिले की करीब दस लाख लोगों की स्क्रीनिंग पूरी तरह कर ली जाएगी। आगे भी यह कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed