{"_id":"63cac8881b2ac468fa46e041","slug":"scraping-facility-center-will-be-built-vehicles-will-be-sold-in-junk-ballia-news-vns69475342-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बनेगा स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र, कबाड़ में बिकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बनेगा स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र, कबाड़ में बिकेंगे वाहन
विज्ञापन
बलिया। जिले में रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र की स्थापना होगी। केंद्र पर कई तरह के वाहन कबाड़ में बेचने की सुविधा मिलेगी। अपर परिवहन आयुक्त आईटी का आदेश स्थानीय अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। अधिकारियों ने केंद्र स्थापना के लिए आवेदन मांगने की तैयारी शुरू कर दी है।
किन्हीं कारणों से पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराने या फिर फिटनेस नहीं कराने पर वाहन किसी उपयोग का नहीं रह जाता। ऐसे हालात में वाहन स्वामी को राहत देने के लिए पिछले वर्ष सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत प्रदेश के ऐसे वाहन जिनका केंद्रीय मोटरयान नियमावली के नियम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र का नवीनीकरण न हुआ हो, फिटनेस प्रमाणपत्र न पाने वाले, हादसों या आपदा आदि में क्षतिग्रस्त वाहनों, केंद्रीय या राज्य संगठनों की ओर से अप्रचलित या आर्थिक मरम्मत से परे घोषित वाहनों आदि की स्क्रैपिंग के लिए रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त आईटी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन को पत्र लिखकर आदेश दिया है। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि केंद्र स्थापित करने के लिए नेशनल सिंगल विंडो वेबसाइट www.ppe.news.gov.in/portal/scrappagepolicy पर आवेदन किया जा सकता है। कहा कि केंद्र स्थापना को आवेदन पत्र के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र स्थापित कराने के लिए आदेश प्राप्त हुआ है। नियमानुसार केंद्र स्थापना कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन भी मांगे जाएंगे। - अरुण राय, एआरटीओ (प्रशासन), बलिया