फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scramble in bank over water spill dispute

पानी गिराने के विवाद में बैंक में हाथापाई

Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Scramble in bank over water spill dispute
बलिया। सेंट्रल बैंक मनियर के एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व मकान मालिक के बीच बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। इसके बाद बैंक परिसर में भगदड़ मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कर्मचारी व मकान मालिक के बीच पंप के पानी चढ़ाने व मोटर बंद करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मकान मालिक का आरोप है कि बैंक के पानी के लिए लगाए गए पंप से टंकी में पानी भर जाने के बाद भी टूल्लू कर्मचारी द्वारा बंद नहीं किया जा रहा है। पानी भरने के बाद भी टूल्लू चालू रहने के कारण पानी आवश्यकता से अधिक गिरता है। इसकी दर्जनों बार शिकायत की गई। उक्त कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत असिस्टेंट मैनेजर विभोर मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर बैंक के बाहर विवाद हुआ था। बैंक कार्य समाप्त होने के बाद समझा जाएगा। बैंक मैनेजर संतोष गौरव ने बताया कि फील्ड वर्क में हूं। जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed