फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scope for 24-hour power substation

24 घंटे बिजली के लिए घेरा सबस्टेशन

Tue, 30 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 30 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scope for 24-hour power substation
जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैय्या कराने की मांग को लेकर पूर्वांचल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को क्षेत्र स्थित पावर ग्रिड के सब स्टेशन कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बेल्थरारोड रामानुज सिंह को प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए छात्रनेता दुर्गा सिंह ने कहा कि हमारा क्षेत्र विद्युत तारों के जाल से जकड़ चुका है। पावर ग्रिड के सब स्टेशन की स्थापना से पूर्व भूमि अधिग्रहण करने आए अधिकारियों ने ग्रामवासियों को मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा गांव के विकास करने की बात कह कर भूमि अधिग्रहण किया। लेकिन पावर ग्रिड तैयार होने के बाद इससे दूसरों राज्यों को तो रौशन किया जा रहा है लेकिन जिले को बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


इसके कारण चिराग तले अंधेरे वाली कहावत जिले पर चरितार्थ हो रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि जिले को 24 घंटे बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिक्षण संस्थाओं का निर्माण, नौजवानों को रोजगार, भूमि अधिग्रहित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, भिंड गांव का पुनर्वास के साथ ही मुआवजा आदि दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी 30 जुलाई को पुन: घेराव कर बंद कराने के लिए ग्रामीण बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, विजय बहादुर यादव, राम बहादुर सिंह एडवोकेट, मोती लाल यादव, देवेंद्र यादव, बासदेव, रमाशंकर, संजय सिंह, अनिल यादव, आनंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता आशीष कुमार सिंह एवं संचालन गुलशन पहलवान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed