फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools up to 8th in Ballia closed till 16 January

Ballia News: बलिया में आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद, ठंड से लोग बेहाल

Mon, 15 Jan 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Schools up to 8th in Ballia closed till 16 January
मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। कोहरे व धुंध से जनजीवन बेपटरी होने लगा है। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल होने लगे हैं। अपराह्न में कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। पूरे दिन आसमान से ओस गिरती रही। अधिकतम तापमान कुछ चढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतन तापमान आठ डिग्री पर बना रहा। बलिया में आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम का रूप लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह घनघोर कोहरा रहा और आसमान में हल्के बादल के साथ ही हल्की पछुआ हवा चलने से ठंड बना रहा। कोहरा इस कदर रहा कि हल्की बूंदे टपकती रही। पूरे दिन कोहरा व धुंध के कारण ठंड से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

नगर में कहीं कार्टून तो कहीं टायर आदि जलाकर लोग शरीर को गरम करते रहे। चल रही हल्की पछुआ हवा के कारण कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-शाम तो ठंड में काफी इजाफा हो जा रहा है। हालांकि अपराह्न में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन ठंड से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड :
गलनभरी ठंड का कहर जारी है। ठंड से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है तथा लोग परेशानहाल हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, फिर भी कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को हिला कर रख दिया है। इस बीच धुंध व कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों की आवाजाही कम रही।

पिछले कई दिनों तक बादलों की ओट में छिपे भगवान भास्कर का दोपहर के बाद दर्शन हुआ, लेकिन सूर्य के किरणों में तपिश नहीं रही और गलनभरी ठंड का सितम बदस्तूर जारी रहा। धूप खिलने के बाद लोगों की चहल-पहल शुरू हुई तथा कार्य निपटाने के बाद लोग जल्दी घरों की ओर लौट पड़े। ठंड से अधिक परेशानी रात में ट्रेन से आने- जाने वाले लोगों को हो रही है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा चुनिंदा स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed