{"_id":"685ae256d4a26972480a05ff","slug":"school-chalo-abhiyan-will-run-from-july-1-ballia-news-c-190-1-svns1007-142716-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक जुलाई से चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक जुलाई से चलेगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
बलिया। स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से शुरू होगा। पहले चरण में छह हजार के करीब बच्चों का नामांकन हुआ था और अब दूसरे चरण में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर शिक्षकों का ध्यान रहेगा। रैली निकालकर शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। जिले में एक अप्रैल से शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई थी। शासन के निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत कई रैलियां निकाली गईं। 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया। पहले चरण में शिक्षकों ने अभियान चलाकर पांच हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया था और उन्होंने स्कूल आना भी शुरू कर दिया था। अब स्कूल खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी।
ग्रीष्मावकाश 15 जून को ही समाप्त हो गया। गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है, लेकिन विद्यालय में शिक्षक आकर जरूरी कार्य कर रहे हैं। 30 जून तक स्कूलों में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। एक जुलाई को विद्यालय में बच्चों के आने पर स्कूलों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक से 15 जुलाई तक रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करें। उन स्कूलों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां बच्चों की संख्या कम है। अभियान चलाकर बच्चों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
एक जुलाई से बदल जाएगा स्कूलों का समय
एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों का समय बदल जाएगा। पूर्व में जारी आदेश में कहा गया था स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसमें बदलाव कर दिया। स्कूल अब सुबह 7:30 से दिन में 1:30 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी को देखते हुए शासन ने यह बदलाव किया है।