फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School bus turnaround in the pit , ten injured

स्कूल बस गड्ढे में पलटी, दस बच्चे घायल

Mon, 04 May 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 04 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
School bus turnaround in the pit , ten injured
नरहीं थाने के कोरंटाडीह पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास एनएच-31 पर छात्रों से भरी एमएनबी मेमोरियल पब्लिक कान्वेंट स्कूल नसीरपुर मठ की बस सोमवार सुबह गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


उसमें सवार दर्जनभर छात्र घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिहार के बक्सर अस्पताल ले जाया गया।

गाजीपुर जनपद के सुखडेहरा से स्कूल बस कुल 30 बच्चों को लेकर सोमवार सुबह नसीरपुर मठ विद्यालय पर आ रही थी। इसी बीच सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय से लगभग 100 मीटर आगे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


 इसमें सवार गाजीपुर के परसदा निवासी कक्षा तीन का छात्रा मिथिलेश यादव, माचा निवासी कक्षा पांच की छात्रा अंकित राय, गाजीपुर के ही सुखडेहरी निवासी कक्षा पांच का छात्र आदित्य प्रकाश मिश्र, बाठा निवासी एलकेजी का छात्र सुनील, सुखडेहरी निवासी एलकेजी की छात्रा श्रेया सिंह, कृष्णानंद राय, यहीं की कक्षा दस की कुमारी उमा राय, सुखडेहरी के ही पवन (09), अंगद (11), अनिल (10) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को निजी चिकित्सा केंद्र पर इलाज कराया गया लेकिन पवन, अंगद तथा अनिल की हालत गंभीर देख बक्सर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी।

उधर, हादसे के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया। बस पलटने की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था, उसे पास देने में बस पलट गई। वहीं सूचना मिलते ही परिवार वाले अपने बच्चों को लेकर परेश्ाान हो गए और मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed