{"_id":"5fdb8aec8ebc3e41a2366410","slug":"school-ballia-news-vns5639750143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता किसी और जमीन पर और निर्माण कहीं और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता किसी और जमीन पर और निर्माण कहीं और
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्राथमिक विद्यालय बनवाने के लिए दूसरी जमीन दिखाकर मान्यता लेने का मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने एसडीआई से जवाब-तलब किया है। जिस जमीन को दिखाकर मान्यता ली गई है, विद्यालय का भवन उस जमीन के बजाय कहीं और बनवाया गया है। मामला तब सामने आया, जब केंद्रीय विद्यालय के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद से की।
शिकायत के आधार पर महानिदेशक ने मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को भूमि भिन्नता के मामले में 30 दिनों में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया। हालांकि प्रबंधक की ओर से नोटिस का जवाब संतोषजनक पाया गया था। तब बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिलाधिकारी कार्यालय से अनुरोध किया कि उप जिलाधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई जाए। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को सीमांकन करने और ओमप्रकाश तिवारी के हिस्से को अलग करने का आदेश दिया गया। सीमांकन के दौरान पता चला कि जिस गाटा संख्या पर विद्यालय का निर्माण हुआ है उस गाटा संख्या पर विद्यालय की मान्यता नहीं ली गई है। अब उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया से जवाब तलब किया है।