फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Say air hoarding, three parks are ready

नगर में तीन पार्को का हुआ निर्माण

Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Say air hoarding, three parks are ready
वास विकाश कालोनी में बना पार्क। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर में पार्कों का दिन सुधरने लगा है। नगर पालिका परिषद ने अमृत योजना के तहत नगर में स्थित पार्कों का निर्माण कर सजाने का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत आवास विकास कॉलोनी, बहादुरपुर और चंद्रशेखर नगर में पार्कों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि तीन और नए पार्कों का टेंडर भी हो गया। जिसका निर्माण एक सप्ताह के अंदर आरम्भ हो जाएगा। नगर पालिका विभाग के अनुसार एक पार्क की लागत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पार्क के निर्माण होने से मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर के तहत अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन योजना संचालित होती है। अमृत योजना के तहत तीन योजनाएं संचालित होती है। जिसमें पार्क, सीवर हाउस कनेक्टिंग चैम्बर तथा पेयजल कनेक्शन है। पार्क का निर्माण कार्य नगर पालिका परिषद देखती है। जबकि सीवर हाउस कनेक्टिंग चैम्बर तथा पेयजल कनेक्शन का कार्य जलनिगम देखता है। अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद ने नगर के आवास विकास कालोनी में करीब 38.19 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराया गया। इसके अलावा बहादुरपुर में करीब 36.89 लाख तथा चंद्रशेखर नगर कालोनी में 28.74 लाख की लागत से निर्माण किया गया। जिसमें बच्चों के लिए झूला, लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां समेत अन्य सामानों से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा और तीन नए पार्कों के निर्माण के लिए भी टेंडर हो गया है। जिसके लिए धन स्वीकृत हो गया है। यह नया पार्क हरपुर में बलिराम श्रीवास्तव के घर के सामने, हरपुर में ही शारदा कुंज के सामने तथा हरपुर में श्रीरामकृष्ण यादव के मकान के सामने पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिनकी लागत करीब 28 लाख बताई जा रही है। इस बाबत नपाप के अधिशासी अधिकारी/ अमृत योजना के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में तीन पार्क का निर्माण हो चुका है। जबकि तीन नए पार्कों के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। पार्कों के रख-रखाव पांच साल तक संबंधित ठेकेदार करेंगे। इसके बाद उनकी सिक्योरिटी मनी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed