फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sawan month begain

हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजयानमान हुआ भृगुनगरी

Wed, 17 Jul 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
sawan month begain
बलिया। सावन माह के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्घालुओं ने पूजन-अर्चन किया और भांग, धतूरा, वेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने भगवान भोले का गंगाजल व दूध से रूद्राभिषेक किया। इसके पूर्व घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से देवघर जा रहे कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व बाबा भृृगु के दरबार में पहुंच पूजन-दर्शन कर रवाना हुए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बाबा बालेश्वर नाथ सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों पर महिला व पुरुष पुलिस बल भारी मात्रा में भोर से ही मौजूद रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और खुफिया विभाग के लोग भी सादे वेश में मंदिर व उसके आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर पर चार बजे भोर से ही बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों का भोर से ही रेला लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं कांवरियों का जत्था पूरे दिन बाबा बालेश्वर नाथ एवं भृगु बाबा का दर्शन कर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed