फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Savitribai Phule fought for women's education

Ballia News: सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए संघर्ष किया

Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule fought for women's education
बांसडीह। समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बांसडीह के ड्वाकरा हाॅल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माली संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर माली रहे। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है और सावित्रीबाई फुले ने इसे सिद्ध किया। वक्ताओं ने बताया कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया। उस दौर में जब बेटियों को पढ़ाना सामाजिक अपराध माना जाता था। सावित्रीबाई फुले ने तमाम विरोध, अपमान और कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने दलितों, वंचितों और महिलाओं को शिक्षित कर आत्मसम्मान और समानता का रास्ता दिखाया। सुरेन्द्र निषाद, बिरबल राजभर, बाबू राम वर्मा, हरिशंकर वर्मा, दिवाकर वर्मा, संजय वर्मा, रमाशंकर वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed