फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saved from here, Bihar Police caught a truck carrying liquor

अवैध शराब की तस्करी : यूपी पुलिस ने छोड़ा, बिहार पुलिस ने पकड़ा

Sat, 23 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saved from here, Bihar Police caught a truck carrying liquor
शराब का मिलान करते बिहार के मांझी थानाध्यक्ष। - फोटो : BALLIA
बैरिया। ट्रक में पपीते के नीचे छिपा कर बिहार ले जाई जा रही पंजाब की 790 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार के मांझी की पुलिस ने बरामद कर लिया। शराब ले जा रहे दो तस्कर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजेश प्रसाद और गोपालगंज जिले के कालो पट्टी निवासी बबलू कुमार चौधरी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अगर बैरिया पुलिस सक्रिय रहती तो यह उपलब्धि उसके खाते में जा सकती थी।
विज्ञापन

पंजाब निर्मित शराब पंजाब से ट्रक पर लाद कर बैरिया थाना क्षेत्र से होते हुए बिहार के रघुनाथपुर ले जाई जा रही थी। ट्रक के आगे बोलेरो से दो लोग रेकी करते हुए चल रहे थे। इस रास्ते से शराब की तस्करी के बाद भी बैरिया और चांददीयर पुलिस निष्क्रिय रही जिससे शराब तस्कर बच निकले लेकिन इसकी सूचना बिहार के सारण एसपी को लग गई। इसके बाद बिहार पुलिस सक्रिय हो गई और मांझी पुल पार करते ही बिहार की मांझी पुलिस ने शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया। बिहार के मांझी थानाध्यक्ष नीरज मिश्र ने बताया कि यूपी की सीमा पार कर बिहार में प्रवेश करते ही भारी मात्रा में ट्रक पर लदी पंजाब निर्मित 790 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। शराब की पेटियां पपीते के नीचे छिपा रखी गई थीं। शराब लदी ट्रक और एक बोलेरो को जब्त किया गया है। ट्रक चालक भाग गया लेकिन बोलेरो पर सवार रेकी करने वाले दो तस्करों रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजेश प्रसाद और गोपालगंज जिले के कालो पट्टी निवासी बबलू कुमार चौधरी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। दोनोें ने पुलिस को बताया कि शराब पंजाब से ट्रक पर लोड कर सिवान जिले के रघुनाथपुर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार शराब तस्करों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजेश प्रसाद व गोपालगंज जिले के कालो पट्टी निवासी बबलू कुमार चौधरी हैं।
विज्ञापन

कोट
मांझी पुल पार कर बिहार में अवैध शराब लाने की सूचना कई दिनों से मुखबिरों द्वारा मल रही थी। सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।-हरिकिशोर राय, पुलिस अधीक्षक, सारण, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।-संजय कुमार, अपर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed