फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Satyagraha for the release of the state president from today

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह आज से

Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha for the release of the state president from today
बलिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस शनिवार से सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता छह से 12 जून जक जरूरतमंदों में भोजन वितरित करेंगे। ये बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 मई से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी प्रदेश सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। सेवा सत्याग्रह के दौरान जिले में कांग्रेस अजय कुमार लल्लू के नाम से महारसोई संचालित करेगी और पांच हजार जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी। इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये भी आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह, विवेकानंद पाठक, फुल बदन तिवारी, शाहिद अली एवं सागर सिंह राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed