{"_id":"6a6120779cdff825fe09a996","slug":"saryu-water-level-rising-by-15-cm-per-hour-due-to-water-released-from-nepal-ballia-news-c-190-1-bal1001-169289-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नेपाल से छोड़े गए पानी से 1.5 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नेपाल से छोड़े गए पानी से 1.5 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रही सरयू
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में मकान के अवशेष भाग को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरे।संवा
बलिया। गंगा व सरयू के जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाकों मेंं दहशत फैल गई। बुधवार को गोपालनगर टाड़ी गांव में लोग सामान समेट कर पलायन करने लगे है। नेपाल से छोड़े गए पानी से सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
बुधवार को गंगा आधा सेमी प्रतिघंटा बढ़ाव पर थी। सरयू का जलस्तर डेढ़ सेमी प्रतिघंटा बढ़ रहा है। सरयू नदी गोपाल नगर टाड़ी व वशिष्ठ नगर में कटान रोकने के लिए बनाए गए ठोकरों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते तटवर्ती करीब 14 से अधिक लोग अपने मकानों को खाली कर दूसरे जगह शरण लेने लगे हैं। बेल्थरारोड में सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ाव का क्रम जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 63.340 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 67 सेंटीमीटर नीचे है।
पिछले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 73 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। आयोग का कहना है की डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। उत्तरी दियरांचल में भी लगातार कटान हो रही है।
विज्ञापन
वशिष्ठ नगर गोपाल नगर सिवान व धूपनाथ के डेरा के साथ-साथ चाई छपरा, अधिसिझुआ वह बकुलहा में भी कटान हो रही है।