{"_id":"64dd1be63caa918ef5051144","slug":"saryu-water-increased-towards-the-settlement-houses-in-danger-ballia-news-c-190-1-bal1001-1664-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बस्ती की तरफ बढ़ा सरयू का पानी, खतरे में मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बस्ती की तरफ बढ़ा सरयू का पानी, खतरे में मकान
विज्ञापन
सुरेमनपुर दियारांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव के सामने बुधवार को एक बार फिर कटान तेज हो जाने से ग्रामीण भयभीत हैं। बुधवार को नदी का रुख बस्ती की तरफ हो गया और कई लोगों का मकान खतरे में आ गया। लालपति यादव, बिजली यादव, बिहारी यादव के घर से सटकर नदी बहने लगी है। कभी भी यह घर सरयू नदी में समा सकते हैं।
गोपाल नगर, शिवाल मठिया के सामने भी उपजाऊ खेत सरयू में कटकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कटानरोधी कार्य में तेजी लाने का आग्रह बाढ़ विभाग से किया है। इस बाबत पूछे जाने पर बाढ़ खंड के एसडीओ अमृतलाल ने बताया कि सरयू नदी का कटान हो रहा है। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विभाग ने बंबू कैरेट तैयार कर रखा है। अगर सरयू नदी बस्ती के निकट जाने लगेगी तो बंबू कैरेट डालकर कटा रोक दिया जाएगा। फिलहाल जमीन ही नदी में कट कर जा रहा है। जिसे रोकना संभव नहीं है। जहां पर काम करना था वहां कार्य लगातार हो रहा है। बस्ती पर खतरे जैसी कोई बात नहीं है।