फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's water entered into houses, road closed in Diara

घरों में घुसने लगा सरयू का पानी

Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water entered into houses, road closed in Diara
सिकंदरपुर। सरयू का पानी क्षेत्र में घरों में घुसने लगा है। खरीद दरौली घाट पर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है जिससे आवागमन बंद हो गया है। किसानों की धान, मक्का, बाजरा, ज्वार के अलावा बोई गई सब्जी परवल, लौकी, भिंडी, नेनुआ, शकरकंद की फसल बर्बादी के कगार पर हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर जिस हिसाब से 15 दिन पहले बढ़ रहा था उससे लग नहीं रहा था कि इस बार पानी बढ़ेगा लेकिन एक अगस्त से सरयू नदी का पानी दिन रात बढ़ता ही जा रहा है। अब तो नदी का पानी सिकंदरपुर मनियर मार्ग से सटे गांव में घरों व दियारे मेें बने डेरे में घुसने लगा है। किसान अपने मवेशियों को दियारे में डेरा बनाकर रखते थे। आज उनको सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है और अपने जानवरों को डेरा से खोल कर बंधे पर शरण लिए हुए हैं। अब उनके जानवरों को खिलाने पिलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खरीद गांव निवासी राजकुमार यादव, मनन यादव, इंदल चौधरी, रामावत चौधरी, विद्या चौधरी, मोहन चौधरी, रामाशंकर यादव, बाबूलाल यादव, काशी यादव, राम विशुन यादव, लाल मोहन यादव आदि के खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। शेखपुर गांव निवासी भोला तुरहा ने लगान पर लेकर दो बीघा परवल की खेती की थी जो डूब गई। सुनील शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, श्रीकांत गोंड लोगों का खेत भी पानी में डूब गया है। सरयू के जलस्तर में हो रहे लगातार बढ़ाव से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed