फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu is one meter above the danger mark, Ganga's water level increased by four cm in eight hours

Ballia News: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर सरयू , आठ घंटे में चार सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Thu, 07 Aug 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Saryu is one meter above the danger mark, Ganga's water level increased by four cm in eight hours
अंजोरपुर दियारा से अपने मवे​शियों को नाव से सुर​क्षित स्थान पर लेकर जाते पशुपालक।  - फोटो : संवाद
बलिया। गंगा के साथ सरयू नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को मांझी गेज पर सरयू नदी लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। वहीं, गंगा के जलस्तर में सुबह आठ से शाम चार बजे तक चार सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। आधा सेमी प्रतिघंटा बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा की बाढ़ की चपेट में उजियार से लेकर मांझी तक के 65 गांव चपेट में हैं। लोगों के सामने भोजन के साथ पशुओं की चारे की समस्या है।
विज्ञापन

वहीं, एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि 65 गांवों में गंगा का पानी घुसने से लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित है। शहर से सटे उमरगंज गांव में बाढ़ में फंसे 110 पीड़ितों को एनडीआरएफ की टीम ने निकाला। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सरयू की धारा से मांझी घाट पर रेलवे पुल के पास कटते एप्रोच मार्ग, बीएसटी बंधे पर बसे घुरि टोला, रामेश्वर टोला, भवन टोला, रामपुर कोडरहा आदि गांवों में बाढ़ की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने चांददीयर में एनएच-31 पर उस स्थान को भी देखा, जहां तीन दिन पहले बाढ़ के पानी का रिसाव हुआ। उधर नरहीं क्षेत्र में बसंतपुर पावर हाउस से बाढ़ प्रभावित बेल्सीपाह , सरवनपुर बस्ती, बड़का खेत पलिया खास, कुल्हड़िया, गंगहरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। मझौवां संवाददाता के अनुसार बाढ़ से 71 गांवों में बिजली आपूर्ति काट दी गई है। इससे 60 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। भरसौता से लेकर टेंगरही, सतीघाट, भुसौला, नारदरा से लगायत नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की नौरंगा, उपाध्याय टोला की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मोबाइल डिस्चार्ज हो गई है इसके वजह से परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों से संपर्क टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार बुधवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.880 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही 1.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतर हो रही है। यहां वार्निंग लेवल 56.615 है। खतरा बिंदु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर है। गंगा नदी इस समय खतरा बिंदु से 2.265 मीटर से ऊपर बह रही है। यहां 2016 में हाई लेवल 60.390 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। 2021 में नदी 60.250 मीटर तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed