फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu is flowing one meter above the red mark

सरयू लाल निशान से एक मीटर उपर बह रही

Wed, 01 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Saryu is flowing one meter above the red mark
बेल्थरारोड। उफनाई सरयू की बेलगाम लहरों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बहने वाली नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही का मंजर है। इसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को अपराह्न जलस्तर 64.99 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 64.01 मीटर है।
विज्ञापन

लाल निशान से एक मीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर तल्ख हैं। चैनपुर गुलौरा से हल्दीरामपुर तक कई किलोमीटर विस्तृत भूभाग में नदी का पानी फैल गया है। हाहानाला से टीएस बंधा और नदी के बीच डेंजर जोन में बसे गांवों की स्थिति खराब हो गई है। चैनपुर गुलौरा तीन तरफ से पानी से घिर गया है। कोईली मोहान ताल और गौरी ताल घोसा से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई है। हाहानाला, तुर्तीपार व हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

रेगुलेटरों से पानी का रिसाव हो रहा है। टीएस बंधे पर सतह से पांच फुट ऊपर तक पानी पहुंच गया है। तुर्तीपार से मुजौना जाने वाला मार्ग वेगवती नदी की जलधारा में विलीन हो गया है। पशुओं के चारे के लिए पशुपालक परेशान हैं। जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से बाढ़ की तबाही को लेकर लोगों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed