फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu flowing above one meter from the red mark

लाल निशान से एक मीटर से भी ऊपर बह रही सरयू

Fri, 21 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Saryu flowing above one meter from the red mark
बेल्थरारोड। पिछले एक पखवारे से सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के बाद नदी का जलस्तर लाल निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर तक पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से संबंधित क्षेत्रों में खलबली मच गई है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम जलस्तर 65.030 मीटर दर्ज किया गया। जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है। लाल निशान से 1.020 मीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं, जिससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। आयोग का कहना है कि आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। नदी े लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती लोगों के होश उड़ गए हैं। अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में हालात बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed