फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu cut 100 acres of land in Shival Mathia

Ballia News: शिवाल मठिया में सरयू ने काटी 100 एकड़ भूमि

Fri, 25 Aug 2023 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Saryu cut 100 acres of land in Shival Mathia
बैरिया। उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी बस्ती में बृहस्पतिवार को सरयू नदी का तेवर कुछ नरम दिखाया तो शुक्रवार को टाड़ी से एक किमी दक्षिण-पूरब में शिवाल मठिया से सटे अशोक यादव व बिहारी यादव के घर के सामने सरयू नदी की उत्पाती लहरों ने कटान शुरू कर दिया। एक दिन में 100 एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो गई।
विज्ञापन


कटान के सामने रहने वाले अशोक यादव और सुरेन्द्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार तक हमारे घर से कटान की दूरी 100 मीटर से अधिक था। शुक्रवार की भोर से ही जबरदस्त कटान होने के कारण अब हमारे घर से कटान की दूरी महज 50 मीटर रह गया है। वहीं, सटे गांव शिवाल मठिया निवासी बबन चौधरी, पारस चौधरी, उमेश चौधरी आदि ने बताया कि इस बस्ती में 50 परिवार निवास करते हैं।
विज्ञापन

अब हमलोगों के घर से कटान महज 100 मीटर की दूरी पर है। जिस तरह से कटान हो रहा है, बस्ती के नदी में समाहित होने में देर नहीं लगेगी। रफ्ता-रफ्ता कटान गोपालनगर टाड़ी बस्ती में होता रहा। कटान को देख गोपालनगर, वशिष्ठनगर, मानगढ़ और शिवाल मठिया के 25 हजार से अधिक की आबादी डरी-सहमी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से बड़ी परियोजना लागू कर कटान रोककर दीयरांचल को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कटान के जद में आने वाले सभी ग्रामीणों से कहा गया है कि गोपालनगर प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ शरणालय बनवाया गया है। जाकर रह सकते हैं। कटान की जद में आने वाले लोग घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पहले जान-माल की सुरक्षा करें। कटान रोकने के लिए बड़ी परियोजना की जरूरत है। जिलाधिकारी द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed