फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu crosses red mark on Chandpur gauge, crops submerged

चांदपुर गेज पर सरयू ने पार किया लाल निशान, फसलें डूबीं

Sat, 25 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Saryu crosses red mark on Chandpur gauge, crops submerged
मटियार के सामने गोपालनगर में उपजाऊ भूमि को काट रही है सरयू नदी की धारा। - फोटो : BALLIA
रेवती। सरयू नदी शुक्रवार को अपराह्न के समय चांदपुर गेज पर खतरा बिंदु पार कर गई। शुक्रवार की सुबह 57.84 मीटर पर बह रही नदी 24 घंटे के अंदर 32 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज करते हुए 58.16 मीटर पर बह रही थी। नदी के इस बढा़व से टीएस बंधा के उत्तर स्थित गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं तथा सैकड़ों एकड़ भूमि की फसलें भी डूबने लगीं हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से सरयू के अबाध गति से बढ़ने का क्रम जारी है। लाल निशान से 16 सेमी ऊपर बह रही नदी का पानी मठ नागनाथ (देवपुर) के समीप नीची भूमि के तटबंध को पार कर देवपुर गांव को घेरने लगा है। देवपुर से होता हुआ नदी का पानी पश्चिमी ढलान से होकर नवका गांव तथा नवका गांव आंशिक के ईर्दगिर्द फैल गया है। नदी के इस फैलाव में बोई गई फसलें डूब गई हैं। नवका गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप पासवान ने बताया कि पानी दो दिनों में चारों तरफ तेजी से फैला है। कुछेक ऊंचे खेतों को छोड़कर टीएस बंधा के उत्तर सरयू के कछार तक की नीची भूमि के खेत डूब चुके हैं। किसान फसलों को काट कर मवेशियों को खिलाने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में ज्यादा दिनों तक पानी यदि जमा रहा तो फसलें सड़ कर चौपट तो होंगी ही, ये फसलें चारा के लायक भी नहीं रह पाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed