{"_id":"5ee249118ebc3e430f3f71e2","slug":"sari-traders-excited-by-unlock-one-ballia-news-vns5295936121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलाक-वन से साड़ी कारोबारी उत्साहित,गिरा कारोबार का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलाक-वन से साड़ी कारोबारी उत्साहित,गिरा कारोबार का ग्राफ
विज्ञापन
बलिया। कोरोना काल के कारण पहले हुए लाक डाउन और अब अनलाक-1 में हो रहे साडि़यों के कारोबार को लेकर वैसे तो व्यापारियों में खासा उत्साह है। लेकिन दुकानारी के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए उनके द्वारा आवश्यक एहतियात भी बप् जा रहा है। इसके तहत जहां दुकानों में आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, वहीं उन्हें सैनिटाइज भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की तादाद 50 ़फीसदी तक कम कर दी गई है। जिससे दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सकें। दूसरी तरफ हर दो घंटे बाद दुकान को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा साडि़यों को सैनिटाइज करके ही ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही नकदी के लेनदेन के दौरान भी नोटों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है। साड़ी कारोबारियों की मानें तो कोरोना काल में कारोबार को काफी क्षति हुई है, लेकिन अनलॉक-1 के दौरान मिली रियायत ने काफी राहत दी है। बताते है कि कोरोना ने जिंदगी के साथ-साथ व्यापार को भी परिवर्तित कर दिया है। इस समय ग्राहक द्वारा कोई सामान रिटर्न किया जाता है तो उसे वापस लेने से पहले साड़ी को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाता है। हालांकि वापसी बहुत नाम मात्र की रहकर होकर रह गई है। बताते हैं कि कोरोना के कारण करीब 75 ़फीसदी तक कारोबार में गिरावट आई है।
कोरोना के चलते व्यवसाय की तमाम गतिविधियां बदल गई हैं। कर्मचारियों की छंटनी हो रही है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और आने वाले ग्राहकों को सेनीटाइज करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
उर्वसी, साड़ी कारोबारी
कोरोना के कारण व्यवसाय में भारी गिरावट आई है क्योंकि साड़ी का प्रमुख कारोबार लगन के दिनों में ही होता है और इस बार तो लगन के साथ-साथ ईद का बाजार भी फीका रहा। इसकी भरपाई आने वाले सात आठ महीनों में होती नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
चंदन सहगल, साड़ी कारोबारी
एक ओर कोरोना ने जहां लोगों की जीवनशैली बदली है, दूसरी ओर साड़ी कारोबार को भी व्यापक तौर पर प्रभावित किया है। इससे कारोबार से जुड़े उद्यमियों तथा कामगारों दोनों का ही सीधे प्रभावित हुआ है।
बालाजी साहू, साड़ी कारोबारी
लाकडाउन के बाद हुए आनलाक-1 में ग्राहकों की आवक ठीक-ठाक है, लेकिन माल की आपूर्ति बाधित होने से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। क्योंकि इस कारोबार में ग्राहक समय-समय पर नई डिजाइन और नए उत्पादों की मांग करते हैं। ऐसे में केवल पुराने उत्पादों के सहारे ही दुकानदारी की जा रही है।
त्रिभुवन गुप्ता, साड़ी कारोबारी