फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanwa kheer became number one, Sharda first in millets

Ballia News: सांवा की खीर बनी नंबर वन, मिलेट्स में शारदा प्रथम

Thu, 25 Dec 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sanwa kheer became number one, Sharda first in millets
बलिया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ऑफिसर्स क्लब में मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभराज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। सीडीओ ओजस्वी राज ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं साल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सांसद श्री नीरज शेखर ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए कुल 12 प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वागत संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जनपद के 13 प्रतिभागियों द्वारा श्रीअन्न (मिलेट्स) से तैयार विभिन्न व्यंजनों को निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निर्णायक समिति ने व्यंजनों के मूल्यांकन के बा सांवा की खीर की रेसीपी के लिए शारदा देवी (मां गायत्री स्वयं सहायता समूह, बहादुरपुर) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

सांवा का पोहा की रेसीपी के लिए कृष्णा चौधरी (वैभव स्वयं सहायता समूह, अखार) को द्वितीय और बाजरे की बर्फी की रेसीपी के लिए रिंकी ठाकुर (अनुराधा स्वयं सहायता समूह, दुबहड़) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिलेट्स के गुणों पर आधारित ज्ञान प्रतियोगिता में रूबी वर्मा को प्रथम, अनुष्का तिवारी को द्वितीय और कृष कुमार गुप्ता तथा आर्यन कुमार पाण्डेय को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मेले में उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से सूचना एवं उत्पादों से संबंधित स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज शेखर ने मिलेट्स के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुरेश सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, भुवन मोहन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed