फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanskrit board exam will be held at 13 centers

Ballia News: 13 केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Tue, 21 Feb 2023 04:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit board exam will be held at 13 centers
13 केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

58 विद्यालयों के 5575 बच्चे करेंगे प्रतिभाग
23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया/हल्दी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से शुरु होकर 20 मार्च तक संचालित होगी। इसमें जनपद के 58 विद्यालयों के 5575 बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभाग ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। जिले के उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के अंतर्गत संचालित पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा 9), पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) व उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें राजकीय विद्यालय के चार शिक्षक लगाए गये है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के सभी केन्द्राध्यक्षों ने सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त करा लिया है। ताकि परीक्षा नकल विहीन कराई जा सके। शासन से जनपद के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए सीटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर, प्रसाधन, पानी सप्लाई समेत अन्य सुविधाओं का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
स्वामी विवेकानंद संस्कृत उ.मा.वि. पुरुषोत्तमपट्टी काजीपुर, श्री महत्वपालेश्वर हरिप्रपन्न रा.आ.सं. महाविद्यालय सहतवार, दयानंद संस्कृत महाविद्यालय गनेशपुर मनियर, द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया, रामगोविन्द साहू संस्कृत उ.मा.वि.गौरी कड़सर, महर्षि दयानन्द स. संस्कृत उ.मा.शि.संस्थान कौवा कड़सर बाछापार, जुबली संस्कृत कालेज बलिया, पार्वती देवी सं.उ.मा.वि. सिकंदरपुर, ओम शंकर जी बालिका सं.उ.मा.वि. सिकंदरपुर, सुभद्रा इण्टर कालेज सिकंदरपुर, श्री जंग बहादुर इ.का.कमरौली, पराशर ब्रम्हाचार्य स.उ.मा.वि. सीताकुंड, शिव कुमारी मकरध्वज सं.उ.मा.वि. पन्दह।


संस्कृत बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचिव के निर्देशानुसार तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी के साथ नकल रोकने व परीक्षार्थियों की सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई है। केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा से जुड़े निर्देश से अवगत कराते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - रमेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed