फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitation workers' strike ends, yet garbage is spread in many localities

सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, फिर भी कई मोहल्लों में पसरा रहा कूड़ा

Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends, yet garbage is spread in many localities
नगर के विशुनीपुर में आधा-अधूरा उठाया गया कूड़ा। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर में छह दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल से कूड़े का उठान नहीं होने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सोमवार को नगर पालिका के ईओ ने सफाईकर्मियों को आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त कराया, इसके बाद कूड़े का उठान शुरू हो गया, लेकिन इसके बावजूद नगर के कई इलाकों में कूड़ा पसरा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने पीएफ भुगतान की पुरानी मांग को लेकर छह दिनों पहले मंगलवार को हड़ताल कर दिया, जिससे नगर में चहुंओर कूड़ा पसर गया। छह दिनों तक नगर में कूड़ा नहीं उठान होने के कारण प्रमुख मार्गों से लेकर विभिन्न मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए। इसके बाद जहां कूड़े को आवारा मवेशी फैला रहे थे तो सड़कों पर वाहनों के आवागमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपये खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपये व्यय करती है। सोमवार को ईओ ने सफाईकर्मियों को आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने कूड़े का उठान शुरु कर दिया। लेकिन सोमवार की शाम तक कई इलाकों में कूड़ा पसरा रहा। इसके चलते इन मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका ईओ डीके विश्वकर्मा ने बताया कि सफाईकर्मियों के बकाया भुगतान जल्द कराया जाएगा। हड़ताल समाप्त हो चुकी है और कूड़े का उठान हो रहा है। जल्द ही कूड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed