{"_id":"64fb595a9ae0de062b0bbf98","slug":"sanitation-workers-demonstrated-against-online-attendance-submitted-memorandum-ballia-news-c-190-1-svns1008-3081-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में नगर के अंबेडकर संस्थान परिसर से जुलूस निकाला। सफाई कर्मचारियों ने अंबेडकर संस्थान परिसर से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट, सदर तहसील होते हुए टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा होते विकास भवन पहुंचा। इस दौरान सफाईकर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग के निदेशक को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
जिसमें उल्लेख किया है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी फील्ड कर्मचारी है। जिससे उसकी ड्यूटी अपने ग्राम पंचायत के साथ-साथ अन्य स्थानों पर समय-समय पर लगती रहती है। ऐसे में इनकी उपस्थित कैसे प्रमाणित होगी। साथ ही पंचायत भवन खुलने का समय लगभग दस बजे है जबकि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय ग्रीष्मकाल में सुबह सात से दोपहर दो बजे तथा शीतकाल में सुबह आठ बजे से तीन बजे तक है। इसके साथ ही पंचायत सहायकों के न आने तथा अवकाश पर रहने के दौरान उपस्थित दर्ज नहीं हो पाएगी। ग्राम पंचायतों में मजरे होने तथा मजरों से पंचायत भवन की अत्यधिक दूरी होने पर इनकी उपस्थित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों की जायज मांगाें पर विचार नहीं किया गया तो इस लड़ाई को संघ मजबूती से लडे़गा। क्योंकि सवाल कर्मचारियों के भविष्य में होने वाली मानसिक एवं आर्थिक शोषण का है। ऐसे स्थिति में संघ का एक-एक सदस्य संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, रंजय कुमार, अजय चौबे, अरुण सिंह, हेमंत सिंह, मलय पांडेय, एचएन दूबे, अवधेश सिंह, समीर पांडेय, विनय राय, दूधनाथ राम, अजय सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह, हर्षदेव, डॉ. सुशील तिवारी, नवीन सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेश वर्मा आदि रहे।