फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sand artist pays tribute to Sushant, a figure engraved on sand

सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर आकृति उकेर सुशांत को दी श्रद्धांजलि-

Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sand artist pays tribute to Sushant, a figure engraved on sand
बलिया। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक मौत से जिले के कई युवा आर्टिस्ट भी दुखी हैं। जिले के बांसडीह क्षेत्र के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह भी सुशांत के निधन से मर्माहत हैं। उन्होंने रेत पर दिवंगत अभिनेता की आकृति उकेर कर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ से फाइन आर्ट के छात्र रूपेश की बनाई आकृतियां पिछले कुछ दिनों में चर्चाओं में रही हैं। हर खास मौके पर अपनी इस कला के माध्यम से जीवंत किया है। मुंबई में युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या ने रूपेश को आहत किया है। उन्होंने अपने गांव में बालू पर सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत आकृति उकेर दी। इसे देख कर युवाओं के आंखों से आंसू छलक पड़ रहे हैं। स्वयं रूपेश ने भी रुंधे गले से कहा कि रेत पर आकृति के जरिये उन्होंने अपने प्रिय अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया है। कहा कि सुशांत देश के उभरते हुए हीरो थे। ऐसे नायक जो देश और दुनिया को अच्छा संदेश देते हैं, वही लोग खुदकुशी करने लगेंगे तो बाकी दुनिया का क्या होगा। कहा कि चाहे जैसा भी माहौल रहा हो, सुशांत को जान नहीं देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed