फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Samajwadi party MLA sangram singh yadav and daroga heated deabte near ballia railway station

Ballia: बेटे के पक्ष में आए सपा विधायक की नगर कोतवाल से तीखी नोकझोंक, अब एक्शन में अधिकारी

Fri, 28 Oct 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 08:57 PM IST
सार

बलिया रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी  के विधायक संग्राम सिंह यादव और नगर कोतवाल के बीच हुए विवाद और नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Samajwadi party MLA sangram singh yadav and daroga heated deabte near ballia railway station
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच हुए विवाद और नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। घटना की जांच एक पुलिस उपाधीक्षक को दी गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम  रेलवे स्टेशन के सामने बने पुलिस बूथ पर नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह बैठे हुए थे। इसी बीच विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे ने अपनी लग्जरी गाड़ी रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस बूथ से सटाकर खड़ी कर दी थी। कोतवाल ने विधायक के बेटे से गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया था।

विज्ञापन

कोतवाल पर अपशब्द कहने का आरोप

विवाद ने तूल पकड़ लिया और थोड़ी देर बाद सपा विधायक भी अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। कोतवाल व विधायक के बीच इसको लेकर बहस हुई।  विधायक यादव ने कहा कि कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे से वाहन हटाने को कहा था, जिसके लिए वह तैयार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे को अपशब्द कहा और उन्हें व उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेंगे।
पढ़ें: अवैध हथियारों की सप्लाई में आजमगढ़ का काजी गन हाउस बड़ा नाम, ATS ने जांच के बाद किया खुलासा

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और शहर कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के बीच रेलवे स्टेशन के सामने वाहन की पार्किंग को लेकर तीखी बहस होने का वीडियो सामने आया है। इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (शहर) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed