{"_id":"56e841da4f1c1b5b138b4a53","slug":"samajwadi-party-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार सभी वर्गों का कर रही है विकास : रामकिशुन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार सभी वर्गों का कर रही है विकास : रामकिशुन यादव
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर उद्यान में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि ‘समाजवादी विकास दिवस’ का उद्देश्य संतुलित विकास, जनकल्याण संबंधी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, छात्र नौजवान, महिलाओं, अल्पसंख्यकों एवं मजदूरों सहित सभी वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने मुख्यमंत्री को जनपद की ओर से बधाई देते हुए उनके पिछले चार साल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश में तरक्की के रास्ते खोल दी है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय ने मोदी के मन की बात की चर्चा करते हुए कहा कि मन की बात नहीं दिल की बात होनी चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से दिल की बात करते हैं मन की नहीं। मन तो अस्थिर होता है, कभी मन नेता बनने का तो कभी आईएएस बनने और कभी कुछ और यदि विकास करना हो तो दिल की बात करनी होगी मन की नहीं।
सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने समाज में बेटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज इस बात संकल्प लें कि बेटियों के साथ कोई अन्य अन्याय नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिहं, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां, एएसपी केसी गोस्वामी, सीएमओ डॉ पीके सिंह, कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने कहा कि योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए और पूरी पारदर्शिता के साथ उन व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के.बालाजी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी को जनपद में संचालित योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी।
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हुए लाभांवित