फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Samadhan Diwas DM ballia Divyangs and farmers accused him of chasing out of auditorium

समाधान दिवस: कभी शांत तो कभी तल्ख हुए DM, दिव्यांग व किसानों ने सभागार से भगाने का लगाया; सात मामले निस्तारित

Sat, 17 May 2025 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 May 2025 07:58 PM IST
सार

बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस दिवस के अवसर पर फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अफसरों को बताई। वहीं, कुछ लोगों को आरोप यह था कि उनकी शिकायतें नहीं सुनी गईं। इस दाैरान कुल 75 मामले आए थे, जिनमें मात्र सात का निस्तारण हुआ।

विज्ञापन
Samadhan Diwas DM ballia Divyangs and farmers accused him of chasing out of auditorium
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sampurn Samadhan Divas: संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई के लिए शनिवार को तहसील सभागार पहुंचे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार कभी शांत तो कभी तल्ख मुद्रा में दिखे। एक-एक कर फरियादियों की फरियाद सुनते गए और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते गए। इस दौरान एक दिव्यांग सहित कई फरियादी किसानों ने डीएम पर डांट कर भगाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन




वैसे समाधान दिवस में सबसे अधिक भूमि विवाद का ही मामला प्रस्तुत हुए। दर्जनों मामले ऐसे थे जिन्होंने बैनामा लेने के बाद खतौनी पर दाखिल खारिज भी करा लिया,लेकिन काबालेदार कब्जा के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, फ्राड करके भूमि का बैनामा कराने का भी मामला प्रकाश में आया। अन्य मामले राशन कार्ड, पुलिस विभाग, बिजली से संबंधित था। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 मामले आए। जिसमें सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीओ फहीम कुरैशी, तहसीलदार बैरिया राजीव कुमार राय, सीएमओ संजीव बर्मन, जिला विकास अधिकारी आनंदजी, डिप्टी कमिश्नर डीएन पाण्डेय, एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह, एसएचओ रेवती प्रशांत चौधरी, एसएचओ दोकटी, हल्दी आदि उपस्थित रहे।

सीडीपीओ पर घूस लेने का लगाया आरोप
तुलसी छपरा निवासिनी सोनमती देवी पत्नी उमाशंकर विद्युत संबंधित शिकायत किया। वहीं धतूरी टोला निवासी रणविजय सिंह, दया छपरा निवासी शैलेश कुमार यादव, भीखा छपरा निवासी दशरथ वर्मा, भोपाल पुर निवासी अमरजीत यादव, मुरारपट्टी निवासी संजय पाठक, शेषमणी पाठक ने भूमि सम्बंधित मामला उठाया। 

गंगापुर सुरेमनपुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से दुर्जनपुर तीन किमी जर्जर सड़क मार्ग का मामला उठाया। शिवपुर लालगंज निवासी उदित पाठक ने लो वोल्टेज का मुद्दा उठाया।हृदयपुर मुरार पट्टी निवासी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्ञानती देवी ने अपने सीडीपीओ पर तीन हजार रुपये घूस लेने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। 

सहायिका लक्ष्मण छपरा निवासिनी ने भी सीडीपीओ पर घुस लेने का आरोप लगाया। जबकि गोपाल पांडे के टोला निवासी मंजू देवी ने बताया कि हमारे पति सरोज सैनी सहित अन्य को जेल भेज दिया गया है, लेकिन विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। मिर्जापुर निवासी दिव्यांग वीरेंद्र बर्मा ने आरोप लगाया कि डीएम साहब मेरी बात सुने बिना हमें डांट कर भगा दिए।

इनकी भी सुनें
शिवपुर, लालगंज में लो वोल्टेज की समस्या है। शासन स्तर से 33/11 केवीए का विद्युत सब स्टेशन खोलने का स्वीकृति मिला है। लेकिन एक वर्ष से कार्रवाई के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। कई पत्र दिया,लेकिन अब तक ससमाधान नहीं हुआ। - उदित पाठक, शिवपुर, लालगंज

जमीन विवाद को लेकर विगत तीन वर्षों से हर संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन राजस्व विभाग समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहा है। - मिठाईलाल गुप्ता, बैरिया

अपने कार्य के लिए सीडीपीओ को तीन हजार रुपया दी हूं, लेकिन सीडीपीओ द्वारा मेरे कार्य करने के बजाय मेरा उत्पीड़न किया जा रहा है। मैं परेशान हो गई हूं,कई महीना से सीडीपीओ कार्यालय से लगायत तहसील मुख्यालय का चक्कर लगा रही हूं। - ज्ञानती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लालगंज

सरयू नदी की कटान से पीड़ित हूं, दो वर्ष पूर्व हमने उपाध्यायपुर मौज में घर बनाने के लिए जमीन बैनामा लिया है। तहसीलदार न्यायालय से दाखिल खारिज भी हो चुका है। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन पर कब्जा नहीं दिलवाया जा रहा है। - गणेश यादव, कटान पीड़ित, गोपालनगर

जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए तीन वर्षों से संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस का चक्कर लगा रहा हूं। परेशान हो गया हूं,लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं निकल रहा है। राजस्व कर्मी केवल दौड़ा रहे हैं। - संजय पाठक, मुरारपट्टी

ग्राम पंचायत नवकागांव में नई नई पड़ती, ग्राम समाज की भूमि पर दबंगो का कब्जा है। विगत तीन वर्षों से सरकारी भूमि का पैमाइश करने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। अगर पैमाइश हो जाए तो सरकार द्वारा कई योजनाओं में सरकारी भवन बनाने का निर्देश दिया गया है,लेकिन राजस्व विभाग द्वारा सरकारी जमीन का पैमाइश करने में तीन वर्षों से हिला हवाली किया जा रहा है। - रवि प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि, नवकागांव

10 पंखे थे खराब
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी के अध्यक्षता में तहसील के सभागार में आयोजन हुआ, लेकिन सभागार में लगे 15 में से सिर्फ पांच पंखा चल रहा था। बाकी 10 पंखा खराब था। वहीं, तीन विंडो एसी लगाया गया है, जो ठंडा करने में सक्षम नहीं था। ऐसे में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी गर्मी से बेहाल थे। बार-बार पसीना रुमाल से पोंछते नजर आए। इस बाबत तहसीलदार राजीव कुमार राय ने बताया कि पंखा खराब है, ठीक करने के लिए कहा गया है।

Samadhan Diwas DM ballia Divyangs and farmers accused him of chasing out of auditorium
किसानों ने लगाया शिकायत न सुनने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने किया प्रदर्शन, डीएम पर लगाया आवेदन फेंकने का आरोप
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसान संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम द्वारा उनकी बातों नहीं सुनने से आक्रोशित रहे और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जिलाधिकारी ने यह कहते हुए हमारा प्रार्थना पत्र फेंक दिया कि यह मामला हमारा नहीं है और हमें भगा दिया। 

किसानों ने चेताया कि शासन और जिला प्रशासन के साथ हम किसानों का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार अगर हमें रास्ता नहीं दिया गया और समझौते के अनुसार उचित प्रतिकर नहीं मिला तो हम आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता धनंजय सिंह ने किसानों का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed