{"_id":"5f1d7f0b8ebc3e638e078767","slug":"salute-to-the-martyr-on-the-death-anniversary-paid-tribute-ballia-news-vns5379497198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर शहीद को किया नमन, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर शहीद को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के किशुनीपुर जनाड़ी निवासी शहीद अमित तिवारी की दसवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ उनके पैतृक आवास पर रविवार को मनाई गई। उपस्थित लोगों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय ने कहा कि शहीद अमित तिवारी का बलिदान इस क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अमित तिवारी सन 2010 में आसाम में एक नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। अमित तिवारी एसएसबी के जवान थे। तब से इस इलाके के लोग अमित की जयंती और पुण्यतिथि मनाते हैं।
शहीद अमित तिवारी के गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ गिरि ने कहा कि शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक प्रमुख से मिलकर शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह आदि रहे।