फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   salute the freedom fighter on republic day

देश पर जान कुर्बान करने वालों को किया नमन

Wed, 28 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 28 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
salute the freedom fighter on republic day
बलिया। जनपद के ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बूंदाबांदी के बावजूद भी लोगों ने पूरे जोश के साथ झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालयों सहित सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के बाद शहीदों को नमन किया गया। सभी स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए  गए और जगह-जगह मिठाइयां भी बांटी गई।
विज्ञापन


 रेवती संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में बूंदाबांदी के बीच गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत के कार्यालय पर वरिष्ठ सभासद श्री कृष्ण पांडेय, ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ राजेश गुप्ता, सेनानी स्मारक पर ओम प्रकाश तिवारी, थाना रेवती पर एसओ राजेश यादव, गोपालजी महाविद्यालय पर डा. साधना श्रीवास्तव, मनस्थली एजुकेशन सेंटर पर नीलरत्न उपाध्याय, शेमूषी विद्यापीठ पर पूर्व चेयरमैन रामेश्वर तिवारी, पीजी इंटर कालेज गायघाट में रामप्रताप तिवारी आदि ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


 सेनानी स्मारक स्तंभ पर नगर के गण्यमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मनियर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के मनियर इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य पंचानंद यादव, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ रामदुलार यादव, मनियर थाने पर एसओ नन्हेंराम सरोज, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रामाशंकर यादव, स्टेट बैंक आफ इंडिया पर शाखा प्रबंधक सीपी गुप्ता, डाकघर पर बृजनाथ यादव, ब्लाक संसाधन केंद्र मनियर पर शंभूराम, जूनियर हाई स्कूल मनियर पर संजय कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर श्रीनिवास मिश्र, गांधी आश्रम पर प्रबंधक रामविलास यादव शार्दुुल प्रा. स्कूल महथापार पर प्रधान अनिल पांडेय आदि ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  लालगंज संवाददाता के मुताबिक बाल शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल विशुनपुरा में पूरे शान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। साथ ही बच्चों द्वारा पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। झंडा तोलन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया। इस मौक पर विशिष्ठ अतिथि राजनारायण सिंह, उमेश सिंह, संजय गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह आदि रहे।

  उधर बाल विकास कार्यालय मुरली छपरा में सीडीपीओ शीला देवी, शिशु विद्यामंदिर लालगंज में शिवजी तिवारी, प्राथमिक विद्यालय सावन छपरा में प्रधान विनायक मौर्य, प्रा. शिवपुर कपूर दियर में प्रधान प्रतिनिधि काशी नाथ रजक ने झंडातोलन कर मिठाई का वितरण कराया। भरौली संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविंदपुर में मुख्य अतिथि पारसनाथ राय ने झंडारोहण किया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक श्रीनिवास तिवारी, प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश राय, लोकगीत गायक कमल माझी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed