फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salesmen shot dead by miscreants for not giving liquor, injured

शराब न देने पर बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली, जख्मी

Sat, 27 Feb 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Salesmen shot dead by miscreants for not giving liquor, injured
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब न देने पर सेल्समैन को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जब तक पहुंचते, बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम छाता निवासी पवन राजभर (26) शराब की दुकान बंद करके घर निकल रहा था। इसी दौरान शराब खरीदने पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को दुकान खोलकर शराब देने को कहा। इस पर सेल्समैन ने दुकान बंद हो जाने की बात कहकर शराब देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर सेल्समैन और बदमाशों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक ने सेल्समैन पर गोली चला दी, जो उसके दाएं हाथ को चीरते हुए निकली गई। इसके बाद बदमाश वहां से सहतवार की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने सेल्समैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक शराब लेने पहुंचे थे। शराब देने से मना करने पर उसे गोली मारी गई है। सेल्समैन खतरे से बाहर है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed