फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sale of handicrafts sold on last day of Diya-Baati program

दीया-बाती कार्यक्रम के अंतिम दिन हस्तशिल्प सामानों की खूब हुई बिक्री

Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sale of handicrafts sold on last day of Diya-Baati program
बलिया। जिला आकांक्षा समिति और जिला उद्योग केंद्र के बैनर तले आयोजित दीया-बाती प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरूवार को लोगों ने हस्तशिल्प सामानों की खूब खरीदारी की। मिट्टी के दीए के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कलाओं से बनाए गए पूजन सामग्री की भी बिक्री हुई। जिलाधिकारी एसपी शाही सपरिवार मेले में पहुंचे और हस्तकला से जुड़ी कई तरह के सामान खरीदा।
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। वहां लगे स्टॉलों को देखा। खासतौर पर मिट्टी से बने तरह-तरह के आइटम पर उनकी खास नजर रही। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल समेत सभी स्टालों पर जाकर जरूरी जानकारी लेते रहे। उन्होंने सभी कैडेट्स और स्कूली बच्चों से बातचीत की और यह संदेश दिया कि मिट्टी के दिए जलाने की अलख गांव-गांव जलाने के लिए जागरूक करने में योगदान दें। अंतिम दिन जीजीआईसी स्कूल, एपेक्स स्कूल गड़वार, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के बच्चों ने प्रदर्शनी में लगे सामानों को देखा।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाहक हैं बच्चे : पूनम शाही
प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें जीजीआईसी की छात्रा अदिति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत और वंदना को सबने स्नेह-प्रेम दिया। बतौर मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष पूनम शाही ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों के अंदर जो प्रतिभा दिखी है, वह काबिले तारीफ है। अगर इसी तरह इनको मंच मिलता रहे तो इनकी प्रतिभा में और निखार आएगा। श्रीमती शाही ने स्कूली बच्चों को विशेष जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस बार कोई भी कृत्रिम लाइट नहीं जलाएंगे। मिट्टी के दीए से ही घर सजाएंगे। इससे लोग जागरूक होंगे और हमारे पर्यावरण, प्रकृति के साथ हस्तशिल्पी कारीगरों का भी संरक्षण हो सकेगा। इस मौके पर आकांक्षा समिति की सदस्या और एएसपी की पत्नी शीला यादव, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकारों ने जीता सबका दिल
प्रदर्शनी के चौथे दिन बुधवार की शाम शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाटक और सुरों की महफिल सजी। इस दौरान कथक नृत्य, संकल्प संस्था द्वारा प्रस्तुत नाटक और परंपरागत लोकगीत ने वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बंटी वर्मा द्वारा प्रस्तुत चिट्ठी आई है गीत पर सभी अधिकारियों और आम लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके अलावा, संकल्प संस्था की सोनी ने जलियावाला बाग कांड पर आधारित एकल नाटक से सबसे रोंगटे खड़े कर दिए। रंगकर्मी ट्विंकल गुप्ता ने एसिड अटैक पर आधारित मार्मिक नाटक का मंचन किया। वाराणसी से आई स्नेहा डे का कथक नृत्य भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबसे खास लमहा बना दिया। इसके बाद, कन्हैया हरिपुरी और विजय प्रकाश पांडेय ने गजल और गायक हरी हलचल ने लोकगीत और छठ गीत पर सबको लुभाया। अध्यापक अनिल मिश्र ने दीए जलाने के प्रति जागरूक करने वाली गीत सुनाई। इस दौरान सीडीओ विपिन कुमार जैन, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव और सीमा पांडेय, नायब तहसीलदार जया सिंह और अजय सिंह, यूनियन बैंक मैनेजर अमित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed