{"_id":"6245ea075db48069952e9da9","slug":"salary-of-two-bdos-stopped-due-to-slowness-in-investigation-ballia-news-vns645953957","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सुस्ती बरतने पर दो बीडीओ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सुस्ती बरतने पर दो बीडीओ का रोका वेतन
विज्ञापन
लिया। बीते वर्ष ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासकों को जिम्मेदारी दी गई। इस मामले की जांच में दो बीडीओ की ओर से इसमें सुस्ती बरती गई। लिहाजा जिला विकास अधिकारी ने बांसडीह व बेलहरी के बीडीओ का वेतन रोक दिया।
बता दें कि वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी बतौर प्रशासक बीडीओ को दी गई थी। शासन की ओर से इस दौरान एक दिसंबर 2021 से 31 मई 2021 के बीच गांवों में कराए गए विकास कार्यों के सापेक्ष पीएफएमएस से 25 गांवों में काफी अधिक व्यय होने की बात सामने आई। इस मामले की जांच अलग-अलग अधिकारियों से कराई गई। इसमें सबसे पहले मंडलायुक्त के निर्देश पर 11 गांवों की जांच हुई। इन ग्राम पंचायतों में आहरित धनराशि के सापेक्ष कराए कार्यों की जांच जिला स्तरीय अधिकारी से कराने का निर्देश सीडीओ को दिया। सीडीओ ने इन गांवों में प्रशासकों की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नामित किया। जांच के बाद अंतिम जांच संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को दी गई। बताया जाता है कि लंबे समय से दो ब्लॉकों बेलहरी व बांसडीह बीडीओ की ओर जांच रिपोर्ट डीडीओ को नहीं सौंपी गई। इस मामले में जिला विकास अधिकारी ने बेलहरी के बीडीओ दिनेश राम व बांसडीह के बीडीओ कृष्ण मोहन यादव के मार्च माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
प्रशासक के तौर पर कार्य के दौरान अधिक निकासी मामले की जांच रिपोर्ट बांसडीह व बेलहरी के बीडीओ की ओर से नहीं मिली है। इसके कारण दोनों बीडीओ के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
- राजित राम मिश्र, जिला विकास अधिकारी, बलिया।