{"_id":"65fb33191e63381f9602e374","slug":"salary-of-teacher-and-shikshamitra-stopped-ballia-news-c-190-1-svns1007-113510-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परीक्षा में लापरवाही पर शिक्षक और शिक्षामित्र का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परीक्षा में लापरवाही पर शिक्षक और शिक्षामित्र का वेतन रोका
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय दादर अब्दुल्लहपुर का खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। यहां वार्षिक परीक्षा संचालन में अनियमितता पाई गई।
एक कक्ष में सहायक अध्यापक रजनीकांत कुशवाहा द्वारा बच्चों को अव्यवस्थित रूप से बैठाया गया था। दूसरे कक्षा में बच्चे गणित की किताब लेकर बैठे थे। इस कक्ष में रेनू पांडेय शिक्षामित्र कक्ष निरीक्षक का कार्य कर रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक का वेतन एवं शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित करने की संस्तुति की है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में वार्षिक परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही थी। वहीं, प्राथमिक विद्यालय आदर पर निरीक्षण के क्रम में काफी अनियमिता मिली। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि बच्चों की उपस्थिति और वार्षिक परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व बेरूआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आपत्ति जताई है। कहा है कि यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। यदि खंड शिक्षा अधिकारी कार्रवाई को वापस नहीं लेते है तो बेरूआरबारी ब्लाॅक के शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।