{"_id":"680004721d074b35fd0fd88a","slug":"salary-of-six-employees-including-four-teachers-of-three-schools-stopped-ballia-news-c-190-1-svns1007-137779-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन विद्यालयों के 4 शिक्षकों सहित छह कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन विद्यालयों के 4 शिक्षकों सहित छह कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को एक उच्च्तर माध्यमिक और दो माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो अध्यापक और दो चपरासी अनुपस्थित पाए गए। जिनका डीआईओएस ने वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित एक शिक्षक की संबद्धता समाप्त करने और एक शिक्षक द्वारा प्रधानाचार्य का प्रभार नहीं लेने को अनुशासन हीनता मानते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सबसे पहले राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबेछपरा का निरीक्षण करने के लिए सुबह 8.30 बजे विद्यालय परिसर में पहुंच गए। वहां एक मात्र शिक्षक विवेकानंद प्रसाद उपस्थित मिले। जबकि तीन अन्य शिक्षक गैरहाजिर मिले। साथ ही बताया गया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका अंजुम आरा द्वारा चार्ज देने पर विवेकानंद ने प्रभार नहीं लिया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने शिक्षक अखिलेश सिंह,विवेक चौबे,भूपेश कुमार और विवेकानंद का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया।
साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोला फतेहराय से संबद्ध किए गए भूपेश कुमार की संबद्धता निरस्त कर दिया। निरीक्षण के समय छात्र/छात्रा उपस्थित नहीं हाेने पर डीआईओएस ने फटकार लगाई। इसके बाद डीआईओएस एनडी इंटर काॅलेज, छेडी का निरीक्षण किया, जहां अनुपस्थित मिले दो परिचारक धीरेंद्र कुमार तिवारी एवं महेंद्र उरॉव अनुपस्थित पाए जाने के कारण एक दिन का वेतन अवरूद्ध कर दिया। इसके बाद जिलाविद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बैरिया का निरीक्षण किया, जहां सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।