{"_id":"66b29b29408100a7b6039fd4","slug":"salary-of-65-absent-teachers-and-shikshamitras-will-be-deducted-ballia-news-c-190-1-bal1001-120491-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अनुपस्थित 65 शिक्षकों और शिक्षामित्रों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अनुपस्थित 65 शिक्षकों और शिक्षामित्रों का कटेगा वेतन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, जनपद एवं ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहे 65 अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों के खिलाफ बीएसए मनीष कुमार सिंह ने नो वर्क नो पे के तहत कार्रवाई करते वेतन कटौती का आदेश जारी किया है।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने संबंधित अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों को निर्देशित किया है कि अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अंदर साक्ष्यों सहित अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराएं। चेताया है कि समय से व संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संबंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने कहा है वह स्पष्ट करें कि विद्यालय में बार-बार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में पूर्व में क्या कार्यवाही की गई है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अनुपस्थिति तिथि का वेतन/मानदेय काटौती के संबंध में मानव संपदा के सर्विस बुक पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। साथ ही ऐसे कार्मिक जो 03 या 03 से अधिक बार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए है, उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण में वार्डेन सहित दो शिक्षिकाएं मिलीं गैरहाजिर
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को दुबहड़ ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय बसारिकपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डेन सहित दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। बीएसए को यहां की कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लेखाकार से छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम सहित अन्य अभिलेख मांगा तो लेखाकार नहीं दिखा पाईं। कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि दो वर्ष पहले यहां पोस्टिंग हुई, सभी रिकार्ड घर पर है। इस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने क्लासरूम में जाकर छात्राओं से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। रसोईघर में जाकर छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। बच्चों से भी पूछकर गुणवत्ता का सत्यापन किया। चेतावनी दी कि बच्चों को खाना ध्यानपूर्वक व अच्छी गुणवत्ता का ही भोजन दिया जाना चाहिए। शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद मिली कमियों को दूर करने के लिए बीएसए मनीष कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है।