फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saints Darts fighter condemned

संतों पर लाठियां बरसाने की निंदा

Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saints Darts fighter condemned
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में साधु संतों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाने की निंदा की गई है।
विज्ञापन


साथ ही दोषी अधिकारियों और  पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इससे आमजन में भी रोष है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया है कि उप्र के ग्रेटर नोएडा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली दादरी में हत्या और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में साधु-संतों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गईं लेकिन आज तक दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा और भाजपा द्वारा पूर्व की भांति वाराणसी में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडने की कोशिश की गई। जो सभ्य समाज के लिए निदंनीय है।

आप कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संयोजक अमरेंद्र सिंह, तेज नारायण, अजीत स्वराज, सुशांत राज, आरके राय, विवेक सिंह, डा. प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, राजकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed