फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saints and RJD leader from Saran visited Pashupatinath

सारण से आए संत और राजद नेता ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन

Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Saints and RJD leader from Saran visited Pashupatinath
जयप्रकाश नगर। सावन के अंतिम सोमवार को सारण जिले के तरैया माधवपुर नारायणी तट के संत नारद बाबा ने बैरिया ब्लॉक के शुभनथही स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर भक्तों की टोली के साथ जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तों के साथ भजन कीर्तन भी किया। पशुपति नाथ मंदिर के इतिहास तथा इसकी महत्ता का विशद वर्णन किया।
विज्ञापन

इससे पहले सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशु रंजन के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिताब दियारा स्थित भवन टोला के समीप पहुंचकर गंगा स्नान कर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। कलश लेकर समर्थकों की टोली शुभनथही पहुंची तथा प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलार्पण किया।
विज्ञापन

पिछले 60 वर्षों से सारण के संत शिरोमणि नारद बाबा प्रत्येक साल सावन के अंतिम सोमवार को उक्त मन्दिर परिसर पहुंचकर जलार्पण करते रहे हैं। स्थानीय मंदिर प्रबंध समिति के संत-महात्माओं व ग्रामीणों ने संत शिरोमणि व राजद नेता सुधांशू रंजन का स्वागत किया। सुधांशु रंजन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की तथा सड़कों की बदहाली पर चिंता प्रकट की। उन्होंने सीएम से एनएच-31 तथा सिताब दियारा को जोड़ने वाली बीएसटी बांध की जर्जर हालत से अवगत कराया। कहा कि सीएम ने शीघ्र ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed